नीमच। जिले के मंदिरों की नगरी कानाखेड़ा में सात दिवसीय श्रीराम कथा एवं अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन कल से प्रारम्भ होगा।
आयोजन को लेकर आज कानाखेड़ा के रामोला मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। महिलाएं सर पर कलश धारण कर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए पंचमुखी बालाजी पर पहुंची। जहां कलश यात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। डीजे और ढोल की धुन पर महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया।
कल से प्रारम्भ होने वाली श्री राम कथा 15 जनवरी तक पंचमुखी बालाजी मंदिर पर प्रातः 11 बजे से शाम को 04 बजे तक आयोजित होगी। श्रीराम कथा हरिद्वार के श्री परमहंस स्वामी चेतनानंद गिरि के मुखारविंद से धर्मप्रेमी भक्त श्रवण करेंगे। वहीं पंचमुखी बालाजी मंदिर को आकर्षक लाइट से सजाया गया। इस भव्य आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
कथा में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन एवं अंतिम दिन भव्य भंडारे का कार्यक्रम भी होगा।