BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2023, 4:11 pm
KHABAR : महिला लिंगानुपात में वृद्धि अत्यंत जरूरी- डॉ एनके डबकरा, आराध्या वेलफेयर सोसाइटी ने कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच | राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय जिला चिकित्सालय में आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान निरंतर जारी हैं। 

इस अवसर पर आराध्या संस्था संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि आज संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहयोगी व अतिथि के रूप में सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच प्राचार्य डॉ एनके डबकरा, अनिता डबकरा, प्रगति विद्यालय प्राचार्य विनीता मिश्रा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर नवजात कन्याओं को ऊनी कपड़े, खिलौने, बिस्किट, दलिया, व कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को कंबल भेंट कर मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया हैं। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच प्राचार्य डॉ एनके डबकरा ने कहा कि कन्या लिंगानुपात में वृद्धि कि दिशा में अच्छा कार्य हैं समाज में ऐसी शानदार पहल को सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए | वर्तमान समय में पुरुषों की संख्या महिलाओं की संख्या से कहीं अधिक है महिला लिंगानुपात में वृद्धि होनी चाहिए नहीं तो एक बड़ा प्राकृतिक असंतुलन पैदा होगा | 

इस अवसर पर अतिथि विनीता मिश्रा ने कहा कि आराध्या का प्रयास सराहनीय हैं समाज को नई दिशा देने वाली एक अनूठी पहल हैं। महिला सशक्तिकरण तभी सम्भव होगा जब कन्याओं को जन्म देने वाली माताओं को सम्मान मिलेगा।  

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ एनके डबकरा प्राचार्य सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच, अनिता डबकरा, प्रगति स्कूल प्रिंसीपल विनीता मिश्रा, विशेष अतिथि डॉ स्वप्निल वघवा, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल, किरण तिवारी, शिखा तिवारी, हेमलता बघेरवाल सहित सपना कारपेंटर, शोभना रोहिड़ा, सुनीता रोहिड़ा, ज्योति रोहिड़ा, आकर्षी तिवारी, चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी, रामेश्वर नागदा, हितेश राजौरा, आशीष रैगर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें |

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE