नीमच। भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा मोटिवेशन एवं बैंकिंग अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन शनिवार को उत्सव रेस्टोरेंट पर किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर श्रद्धा आर्य (मोटिवेशनल स्पीकर) एवं कामिनी परिहार (डिजिटल बैंकिंग) प्रवक्ता ने अपनी स्पीच के माध्यम से महिलाओं को बैंकिंग संबंधित जानकारी जिसमे महिलाओं को सेविंग अकाउंट खोलना और डिजिटलाइजेशन के माध्यम से ऑपरेट करना एवं मोटिवेशनल स्पीकर द्वारा महिलाओं को अपने आप को आत्मनिर्भर बनाना एवं हर परिस्थिति में मजबूत एवं सकारात्मक रहना संबंधित जानकारी प्रदान की गई ।कार्यक्रम मे महिलाओं ने सवाल जवाब के माध्यम से भी अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम में परिषद की गरिमा माहेश्वरी, दीपाली माहेश्वरी, ममता खाबिया, माया गुप्ता, चेतना शर्मा, तिलोत्तमा ठाकुर, मीना चोरडीया, लताशा शक्तावत, सपना मोगरा, मीना जायसवाल, अर्चना गट्टानी, माधवी जाधव, सोनिया सोनी, खुशबू डांगी, मंजू देवी खंडेलवाल, गीता धनोतिया, संगीता कारा एवं परिषद के अध्यक्ष संदीप खाबिया, सचिव रवि पोरवाल, पिंटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, जीतू शक्तावत, सुनीश चौरड़िया, कमल सोनी, संजय डांगी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना गट्टानी ने किया व आभार गरिमा माहेश्वरी ने माना।उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।