मनासा । मंदिरों की नगरी मनासा में विजयवर्गीय (वैश्य) समाज का प्रांतीय बैठक रविवार को स्थानीय विजयवर्गीय समाज धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में मप्र विजयवर्गीय समाज अध्यक्ष ओम प्रकाश विजयवर्गीय, अनिल विजयवर्गीय उज्जैन (प्रदेश महामंत्री), अजय विजयवर्गीय पचोर (प्रदेश कोषाध्यक्ष), प्रदेश कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश विजयवर्गीय शाजापुर, अशोक विजयवर्गीय मल्हारगढ़, महेश विजयवर्गीय उज्जैन, संजय विजयवर्गीय सारंगपुर, पवन विजयवर्गीय राजगढ़, कमलेश विजयवर्गीय पचोर, सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रांताध्यक्ष ने समाजहित में सिंगल यूज प्लास्टिक बेन करने, प्लास्टिक की चीजों को बेन करने, नेत्रदान, पर्यावरण बचाओ, समाज बढ़ाओ, बेटी बचाओ बेटी समझाओ आदि विषयों पर चर्चा के साथ इंदौर में समाज के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के ठहरने के लिए होस्टल के निर्माण हेतु समाजजनों से अपील की गई।
कार्यक्रम की शुरूवात में अतिथियों ने महाराज श्री रामचरण जी महाराज की पूजा अर्चना व वंदना के साथ हुई। स्वागत वंदना महिला मंडल की सदस्यो द्वारा की गई। कार्यक्रम के पहले चरण में समाज बन्धुओ ने अपने विचार रखते हुवे सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, नेत्रदान, पर्यावरण बचाओ, बेटी बचाओ बेटी समझाओ आदि विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
पचोर से कमलेश विजयवर्गीय ने योग्य जीवनसाथी चुनने के विषय को लेकर कहा कि योग्य रिश्ते के लिए पहले हमारे बुजुर्ग मध्यस्थता निभाते थे। आज वह नही हो रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप अंतरजातीय विवाह का चलन बढ़ा है।
स्वागत भाषण स्थानीय अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गीय ने बताया कि हमने महज 5 परिवार ने बीड़ा उठाकर विजयवर्गीय मांगलिक भवन की संरचना तय की थी जो आज मूर्त रूप में आपके सामने है। साथ ही समाज द्वारा वर्ष भर में आने वालों उत्सवों को समाज द्वारा उत्साहपूर्वक मनाये जाने की जानकारी भी दी। प्रदेश के अन्य जगह से आए स्थानीय सभा अध्यक्षो ने भी मंच से संबोधन किया।