मनासा। धनगर गायरी समाज की बैठक 8 जनवरी रविवार को देवनारायण मंदिर सिंघाड़िया पिपलिया पर संपन हुई। जिसमे सभी समाजजन द्वारा समाज में फैली कुरीतियों, सामाजिक चेतना एवं सामाजिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के साथ-साथ आगामी वर्ष में भादवा माता मंदिर में सामाजिक धर्मशाला के निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर धनगर गायरी महासभा जिला अध्यक्ष बंसीलाल धनगर, नीमच जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, सुरेश धनगर, घनश्याम धनगर, लक्ष्मण, जगदीश, विनोद, भेरूलाल, हीरालाल, गिरधारीलाल, सुरेश, हंसराज, गोपाल, शिवम, रामनारायण एवं समाज के सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण की उपस्थित में किशोर धनगर लसुड़िया ईस्तमुरार को सर्वसमिति से युवा महासभा के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। किशोर कुमार के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी समाज जनों द्वारा एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई प्रेषित कर पुष्प हार से सम्मान किया गया।