BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 3:17 pm
NEWS : जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के जिलाध्यक्ष विवेक वैष्णव के नेतृत्व में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को दो ज्ञापन सौंपे गये। एक ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए देश में इसी बजट सत्र में पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण कानून लागू करवाना, पत्रकारों पर हमले व धमकियों को गैर जमानती अपराध घोषित किया जाए, देश में वकीलों की तर्ज पर मीडिया काउंसिल और नेशनल जर्नलिस्ट्स रजिस्ट्रार का गठन करने, पत्रकारों व गैर पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा व सम्मान के लिए वर्किंग जर्नलिस्ट्स एक्ट को यथावत रखने, जस्ट्सि मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करवाने के ठोस कदम उठाए जाने, देश के लघु व मझौले समाचार पत्रों (दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक) को आर्थिक संबल व मजबूती देने के लिए प्रतिवर्ष एक निर्धाारित संख्या में सजावटी विज्ञापन देने का प्रावधान करने, देश भर में अखबारों के टाइटल, रजिस्ट्रेशन, पंजीयन, आरएनआई नंबर आदि की समस्त कार्यवाही दिल्ली स्थित कार्यालय के स्थान पर उक्त कार्यवाहियां हर राज्यों के पीआईबी केन्द्रों से शुरू करवाने की मांग की गई। दूसरे ज्ञापन में भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय की ओर से पत्रकार कल्याण योजना के तहत कोविड-19 की वजह से असामयिक मृत्यु को प्राप्त पत्रकारों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता के लिए शुरू किये गये अभियान के तहत पत्रकार के आश्रित परिवार को शीघ्र ही स्वीकृत राशी प्रदान करने की मांग की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE