मनासा। रविवार को मनासा जैन समाज नवरत्न परिवार की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण किया। बैठक में नवरत्न परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर नवरत्न परिवार शाखा मनासा के जितेंद्र सेठिया (अध्यक्ष), प्रवीण बाफना (सचिव), अक्षत मानावत (कार्यकारी अध्यक्ष), जितेंद्र जैन, पवन पोरवाल, पंकज सेठिया, रजत गांधी (उपाध्यक्ष), नमन यति (मीडिया प्रमुख), राहुल नलवाया (कोषाध्यक्ष), सुमित सेठिया (सहकोषाध्यक्ष), गौरव सेठिया (सह सचिव), अंकुश मानावत (अध्यक्ष आयोजन समिति), अरिहंत सेठिया, रितिक सेठिया (प्रचार मंत्री), यश मानावत (विहार प्रमुख), हर्षित कांठेड़ (तहसील वैयावच प्रमुख), कार्यकारणी सदस्य रौनक जैन, चन्दू खिंदावत, संजय जैन, मोहित जैन, वैभव सेठिया, राजु सेठिया को नवरत्न परिवार शाखा मनासा में पदाधिकारी चुने गए।
प्रतिवर्ष शाखा द्वारा सभी प्रकार की सामाजिक कार्य किए जाते हैं साथ ही जीव दया एवं साधु संत की विहार सेवा शाखा का मुख्य कार्य है।