कुकडेश्वर। सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज के पूर्व अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय देवकिशन पटेल के पुत्र नीरज कलवाडि़या (सुरेशजी) का आकस्मिक निधन हो गया। जिनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर रही।
आपकी अंतिम यात्रा निज निवास स्थान से सैकड़ों समाजसेवी समाज जनों की उपस्थिति में निकली। मुक्तिधाम पर आपकी चिंता को मुखाग्नि आपके पुत्र आशीष व अंशुल के साथ ही परिवारजनों ने दी एवं शौक सभा में कई वरिष्ठों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आपकी आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया व इस वज्रपात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना प्रभु से की।
उक्त जानकारी दशरथ नागदा ने दी।