भवानी मंडी। शहर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था नागरिक सेवा समिति की बैठक श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सम्पन्न हुई।
बैठक में सदस्य केके राठी ने कहा कि हमें समिति के बैनर तले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को अपनी रेलवे सम्बंधित मांगो का मांग पत्र देकर उनसे मांग करनी चाहिए। राठी ने कहा कि वे स्वंय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से समय लेकर भवानी मंडी रेलवे स्टेशन की समस्याओं व नई ट्रेनों के ठहराव की मांगों को उन तक पहुंचा देंगे और दिल्ली में भी रेल मंत्रालय जाकर समिति की मांगों को प्रमुखता से रखेंगे। बैठक में सभी ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनेक सुझाव दिए।
बैठक में समिति के महामंत्री राकेश थावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 90 के दशक में जब भवानी मंडी में रेल रोको आंदोलन हुआ था उसमें सबसे बड़ी भूमिका स्वर्गीय रामगोपाल राठी की थी। जिन्होंने दिल्ली में तत्कालीन रेलमंत्री सी के जाफर शरीफ से मिलकर व रेल मंत्रालय जाकर भवानी मंडी रेलवे स्टेशन पर दो मुख्य ट्रेनों के स्टॉपेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। थावरिया ने कहा कि भले ही आंदोलन में एक स्वयं सेवी संस्था ने अपना नाम जोड़ दिया, लेकिन वास्तविक लोग स्वर्गीय रामगोपाल राठी, पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा, गिरिराज गुप्ता, वे स्वंय और पेंटर प्रेम सभी समाजों के अध्यक्ष आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।
उसके बाद जो गाड़ियां भवानी मंडी रेलवे स्टेशन पर रुकी उसमे पूर्व मुख्यमंत्री व तत्कालीन केंद्रीय मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की अहम भूमिका रही थी। बैठक में समिति के अध्यक्ष अभय कुमार जैन, दुर्गा प्रसाद पारेता, प्रदीप शर्मा, दामोदर दयाल शुक्ला, परमजीत सिंह, हुसैनी भाई बोहरा, निर्मल तिवारी, सुरेश जैन करावन, प्रदीप जैन, पारस लोढ़ा, समीर खान, कंवलजीत सिंह, स्वर्ण सिंह डिम्पी, कमलेश दलाल, मिंटू भाई सरदार, राकेश तलवड़िया, श्यामलाल राठौर आदि मौजूद थे।