चित्तौड़गढ़। श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोनी ने बताया कि इन्दौर से 11 दिसम्बर 2022 को बाबा श्याम जी के शीश स्वरूप कार मे बिराजमान कर अखण्ड ज्योत प्रज्जवलित कर खाटूधाम जा रही श्री श्याम सुमिरन अखण्ड ज्योत पदयात्रा का आज रविवार चित्तौडगढ में प्रवेश पर श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
समिति के सचिव सुरेश बॉंगड़ व उपाध्यक्ष मनोज मेनारिया ने बताया कि इस पदयात्रा को चित्तौडगढ पहूंचने पर ढोल नगाडो के साथ चित्तौडगढ के सभी श्याम चाकर पैदल चलकर ढोल की ताल पर नाचते गाते बाबा श्याम जी के जयकारे लगाते हुए गांधीनगर हाउसिंगबोर्ड पहूंचे जहॉ बाबाश्याम जी के आशीर्वाद से उस पदयात्रा के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी।
श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के कोषाध्यक्ष दीपक सोनी एवं प्रवक्ता सूर्यप्रकाश गर्ग ने बताया कि श्याम चाकर परिवार सेवा समिति के तत्वाधान में शंकरलाल सेन के यहॉ बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजा कर कीर्तन किया गया इस कीर्तन की शुरूआत श्री श्याम चाकर परिवार की भजन प्रवाहिका उमा शर्मा ने गणपति वन्दना कर बाबा श्याम को मीठे मीठे भजनो से रिझाया साथ ही इन्दौर से इस पदयात्रा मे आये भजन प्रवाहक भरत शर्मा , प्रणय सोनी, गौरव शर्मा, अमन सोनी, एवं भजन गायिका मंशा शर्मा ने अपने मीठे मीठे भजनो से बाबा को रिझाया एवं सभी श्याम भक्तो ने इस भाव कीर्तन केा श्रवण कर बाबा के आलोकिक श्रंगार एवं पावन ज्योत के दर्शन कर अपने उज्जवल जीवन की प्रार्थना की।
संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय (सेवानिवृत डी.वाई.एस.पी), रूपलाल पुंगलिया, जगदीश सोनी, जगदीश टेलर, भूपेन्द्र पारिक, रमेश सोनी, विष्णु सेन, शिव सेन, हेमन्त गर्ग, सुनिल उपाध्याय, राजेन्द्र सोनी, रवि वैष्णव, शिवश्ंाकर शर्मा, मोहन वैष्णव, मनोज सोनी, भूपेन्द्र जैन, भारत सोनी, देवेन्द्र सोनी, पवन छीपा, राजेन्द्र टेलर, किशन सालवी, अंकितेष सोनी, जयन्त साहू, चन्द्रशेखर सेन, अमन बॉगड़, भरत सोनी, राधा सेन, गीता सोनी, विद्या बॉगड़, उमा सोनी, नीतू तनेजा, संगीता वैष्णव, गायत्री सोनी, संगीता सोनी, संगीता सेन, ममता सोनी, उमा शर्मा, माया अग्रवाल, नेहा जैन, अंजली लक्षकार आदि सभी श्याम भक्त उपस्थित रहे।