BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 7:25 pm
KHABAR : श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन धरा कुकड़ेश्वर नगर में मेवाडा कलाल समाज की बैठक संपन्न, आवश्यक मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श, पढ़े खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन धरा कुकड़ेश्वर नगर में चौधरी कलाल समाज धर्मशाला मैं मनासा विधानसभा क्षेत्र के मनासा रामपुरा कुकड़ेश्वर नगर के साथ ही आसपास की गांवो से मेवाड़ा कलाल समाज व युवा कलाल समाज संगठन के समाज जन कुकड़ेश्वर में चौधरी कलाल समाज धर्मशाला में समाज उत्थान हेतु एक महत्वपुर्ण बैठक दिनांक 8 जनवरी 2023 रविवार को दोपहर 12.30 पर आयोजित की गई है जिसमें समाज के वरिष्ठजन के साथ युवा वर्ग अधिक से अधिक संख्या में पधारे है। कार्यक्रम का शुभारंभ कलाल समाज के आराध्य देव श्री राजराजेश्वर श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने के साथ पूजा अर्चना करी गई पूजा अर्चना समाज के वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों द्वारा की गई। बैठक में पधारे सभी समाजजनों ने आराध्य देव को पुष्प चढ़ाकर नमन किया इसी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी कड़ी में हमारी भारती संस्कृति व परंपरा अनुरूप अतिथि देवोभव पधारे सभी समाजजनों का पुष्पमाला से स्वागत सम्मान किया गया कुकड़ेश्वर चौधरी कलाल समाज द्वारा कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल, युवा संगठन के नीमच जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, मनासा तहसील अध्यक्ष कारुलाल चौधरी व वरिष्ठजन रोड़ीलाल चौधरी, मनोहरलाल चौधरी, केशरीमल चौधरी के साथ ही आसपास गांव से पधारे वरिष्ठजनों ने समाज उत्थान व किस प्रकार से समाज एकजुट होकर एक उन्नति करे समाज आज राजनीतिक तोर पर पिछड़ी हुई है साथ ही समाज में बालक बालिका को उच्च शिक्षा योग्य बनाने की बात कही और कहा की आज हम सबकों एक साथ एक मुठ्ठी की तरह साथ रहना होगा समाज में गरीब लोगों की किस प्रकार मदत हो और वो गरीबी से उन्नत बने ऐसे विचार भी समाज के बीच रखे इस कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ जनों का सम्मान वह कुकड़ेश्वर नगर में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए नव नियुक्त चिकित्सक पद पर नियुक्ति लेकर सेवा का कार्य प्रारंभ करने वाली समाज की बेटी गरिमा देवेंद्र चौधरी का भी सम्मान समाज जनों द्वारा किया गया इसी के साथ कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नरेंद्र चौधरी कड़ी खुर्द द्वारा किया गया व दूरदराज क्षेत्र से पधारे सभी समाजजन बैठक में पधारे और बैठक को सफल बनाया इस हेतु सभी समाज जनों का हृदय से आभार मेवाड़ा कलाल समाज कुकड़ेश्वर नगर के अध्यक्ष ओम चौधरी द्वारा माना गया साथ ही समाजजनों का सहभोज हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE