सरवानिया महाराज। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि गांव मोड़ी के रविंद्र प्रताप डांगी (एसआई) व विश्वप्रताप डांगी के पूज्य पिताजी एवं पन्नालाल, बाबूलाल, चैनराम के छोटे भाई, गोपाल, विनोद, दिलीप, राजू के अंकल ओमप्रकाश डांगी (प्राथमिक शिक्षक, शासकीय मिडिल स्कूल मोड़ी) का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 10 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजे निज आवास गांव मोड़ी से निकली। अंतिम यात्रा में शामिल प्रबुद्ध जनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्त जानकारी दिनेश वीरवाल ने दी।