सरवानिया महाराज। श्री जोड़ेश्वर श्याम मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से सात दिवसीय श्री देवनारायण कथा महोत्सव का आयोजन कथावाचक सत्यनारायण धनगर व सहयोगी भाई ओमप्रकाश धनगर हनुमंतिया के मुखारविंद से किया जा रहा है।
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि सरवानिया महाराज के हाई सेकेंडरी स्कूल के समीप स्थित श्री जोड़ेश्वर श्याम मंदिर प्रांगण पर 11 जनवरी से 17 जनवरी तक श्री देवनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक सत्यनारायण धनगर व सहयोगी भाई ओमप्रकाश धनगर द्वारा प्रतिदिन 11 से 4 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों भी समिति व ग्राम वासियों द्वारा पूर्ण कर ली गई है। आयोजन समिति ने सरवानिया महाराज सहित आसपास के समस्त ग्राम वासियों से बड़ी संख्या में पधार कर कथा श्रवण करने व धर्म लाभ लेने की कहा।