नीमच। आज इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) सीए फाइनल का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमे अग्रवाल समाज के होनहार युवाओं ने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिससे समाज में हर्ष का माहौल है।
अग्रवाल समाज नीमच से वैशाली गर्ग सुपोत्री स्वर्गीय सीताराम गर्ग (कानाखेड़ा वाले) सुपुत्री पुरुषोत्तम गर्ग (सचिव अग्रवाल समाज नीमच) संगीता गर्ग पुस्तक बाजार नीमच, सम्यक मित्तल सुपोत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश मित्तल सुपुत्र कमल -सुलेखा मित्तल भोलाराम कंपाउंड नीमच, विपुल जिंदल सुपोत्र स्वर्गीय घीसालाल जिंदल सुपुत्र अरविंद-नम्रता जिंदल कुम्हारा गली नीमच ने चार्टड अकाउंट के परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद सिंघल एवं पुरुषोत्तम गर्ग सचिव एवं कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल सभी अग्र बंधुओं को बधाई दी और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।