जावद। धार्मिक, सामाजिक क्षैत्रो में अग्रणी रहने वाला वार्ड नंबर 2 स्थित श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम बैंगनपुरा के तत्वावधान में खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान में 3 दिवसीय ओपन मध्यप्रदेश व राजस्थान केसरी एवं वेट चैंपियन महादंगल का भव्य आयोजन हुआ। अंतिम दिवस भारत विकास परिषद प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपडा की उपस्थिति में अखाडा उस्ताद घीसालाल भेरावत ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी का साफा बांधकर सम्मान करके नामी पहलवानो से परिचय करवाया। महादंगल में मध्यप्रदेश व राजस्थान के 150 से अधिक पहलवानो ने कुश्ती में शामिल होकर अपना अपना प्रदर्शन दिखाया। इसके साथ ही 3 दिवसीय कुश्ती महादंगल का कार्यक्रम एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी, अखाडा उस्ताद घीसालाल भेरावत, भारत विकास परिषद प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप चौपडा, जमनालाल रेगर, निरंजन गोयल, डॉ मनोहर कोली, संदीप बाफना, सुधीर सेन, कन्हैयालाल वीरवाल, रितेश शर्मा पत्रकार नोशाद अली, अर्जुन चंदेल, अनिल चंदेल, राजू कोली, हरीश गीर गोस्वामी, गणेश पहलवान, अनिल गुजराती, अरूण चंदेल, मिथुन चंदेल, प्रहलाद जटिया, राकेश घारू, लाला चंदेल, राहुल सोनी, अर्जुन प्रजापत आदि विभिन्न अखाडा के उस्तादगण, पहलवागण, नगरवासी मौजूद रहे।