रतलाम। बिरियाखेड़ी सिंधु भवन में श्रीमारू भांबी सामाजिक सेवा समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद सम्मान समारोह एवं धर्मशाला निर्माण के तृतीय चरण की शुरुआत की गई। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली व उत्थान में तत्पर 20 से अधिक विभूतियों का सम्मान अतिथियों ने किया।
मुख्य अतिथि विधायक चैतन्य काश्यप, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं गोपाल मारू प्रदेश अध्यक्ष मारू भांबी समाज नीमच उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, पार्षद एमआईसी सदस्य अक्षय संघवी, पूर्व पार्षद मंगल लोढा व सुदीप पटेल उपस्थित थे। स्वागत भाषण अध्यक्ष बद्रीलाल पुनवर ने दिया। कार्यो का प्रतिवेदन सचिव रविंद्र गहलोत ने प्रस्तुत किया। विधायक काश्यप ने धर्मशाला के तृतीय चरण के निर्माण की शुरुआत कर समिति के विकास कार्यों एवं श्रीमारू भांबी समाज की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया की प्रशंसा की। काश्यप परिवार की ओर से निर्माण कार्य के लिए 1,11,000 रूपए की राशि घोषित की।
इस दौरान समाज के बद्रीलाल पूनवर, झमक पडियार, रविंद्र गहलोत, राजेश बोचा, प्रभुलाल राठौड़, रमेश जोकचंद्र, रुपेश बोका, गोलू भूमारचा, कन्हैयालाल बोका, हरीशचंद्र सालवी आदि उपस्थित थे। जीवन सिंह सोलंकी उज्जैन, राजेश भाटी, ज्योति सालवी, धीरज चौहान, सुरेश मालवी, मोहित जोकचंद रतलाम, सुनील सालवी, अशुल सालवी, मनोज मदेल, डॉ नरेश सालवी जावरा, डॉ दीपक बामनिया कुक्षी, डॉक्टर देवेंद्र सालवी, पेटलावद राधेश्याम पवार बाग, डॉ हिमांशु पवार जबलपुर, दिव्या सालवी झाबुआ, बसंती बाई, बाबूलाल पांचाल अगेठी बड़ौदा, केदार परिवार उज्जैन आदि का सम्मान किया गया। संचालन विकास शैवाल व आभार सचिव रविंद्र गहलोत ने माना।