झालावाड़। भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ के द्वारा अघोषित बिजली कटौती को लेकर आंशिक धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।
भारतीय किसान संघ जिला झालावाड़ के जिला राजस्व प्रमुख राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से झालावाड़ जिले में अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसान ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान किसान संघ के जिला मंत्री मुकेश मेहर ने कहा कि कृषि सिंचाई हेतु दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति की अघोषित विद्युत कटौती लगातार ट्रिपिंग और लोड सेटिंग के नाम से कटौती से फसल सिंचाई नहीं कर पाने से फसलों में हुए नुकसान अघोषित विद्युत कटौती से विद्युत मोटर हुई चोरी पर आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाए।
पिडावा तहसील अध्यक्ष राम नारायण डांगी ने कहा कि किसानों को दिन में बिजली दी जाए पंचपहाड़ तहसील अध्यक्ष पीरू सिंह मोया खेड़ा ने कहा कि आगामी 2 दिनों के अंदर विद्युत व्यवस्था विभाग के द्वारा ठीक की जाए सुनेल तहसील मंत्री पीरुलाल चौधरी कहा कि वर्तमान में बिजली विभाग के कर्मचारी से किसान फोन पर बात करना चाहता है तो कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे हैं। मनोहर थाना तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा ने कहा कि वर्तमान में मनोहर थाना में बिजली की काफी समस्याएं किसानों के सामने आ रही है।
इस दौरान जिला युवा प्रमुख कालूराम दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मैहर, झालरापाटन तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, मुरलीधर पाटीदार, झालावाड़ नगर अध्यक्ष हंसराज कहार, पिपलिया चौराहा तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल नागर, मनोहर थाना तहसील मंत्री नेमी चंद लोधा, बकानी तहसील मंत्री राम बाबू पाटीदार, शंभूसिंह मोया खेड़ा, हरिमोहन मीणा, भरत शर्मा, बद्रीलाल सागोनी, रामगोपाल दांगी, राजेंद्र सिंह झाला सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।