चित्तौड़गढ़। कर्नाटक के हुबली में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाले 26 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने हेतु चित्तौड़गढ़ जिले से प्रफुल्ल जायसवाल एवं उज्जवल दाधीच का चयन हुआ हैं। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि ये दोनों राष्ट्रीय युवा महोत्सव में चित्तौड़गढ़ जिले के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि उज्जवल दाधीच पहले भी 2022 में जिले के प्रतिनिधित्व में संसद में उद्बोधन कर चुके हैं।