चित्तौड़गढ़। राज्य स्तरीय युवा संसद में पलक शर्मा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिला स्तरीय युवा संसद में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद में जिले के 14 युवाओं ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। युवाओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अमृत काल को लेकर उद्बोधन दिया गया, जिसमें पलक शर्मा पुत्री राजेश शर्मा का चयन किया गया है। पलक शर्मा राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले को संसद में उद्बोधन देने का अवसर प्राप्त होगा।