चित्तौड़गढ़। गत दिनों शहर कोतवाली थानान्तर्गत एक नाले में पड़े मिले एक अज्ञात व्यक्ति के शव का शिनाख्ती के अभाव में शिवसेना की ओर से अंतिम संस्कार किया गया।
सीआई विक्रमसिंह के निर्देशानुसार एएसआई प्रहलाद सिंह ने बताया कि कीरखेड़ा स्थित एक नाले में 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर शव को शिनाख्ती के लिए चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया गया। शिनाख्ती नहीं होने के चलते शव को अंतिम संस्कार के लिए शिव सेना जिला प्रमुख गोपाल वेद के सुपुर्द किया गया जिसका शहर स्थित मोक्षधाम में पप्पू गुर्जर, पुष्कर ऐणिया, बाबूलाल धाकड़, शंकर माली, सुनील कलंत्री, किशन ओड, दुर्गेश ओड, ईश्वर सिंह, भेरूलाल शर्मा, भारत विकास परिषद के नवीन वर्डिया, रमेश ईनाणी की मौजूदगी में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।