मनासा। करणी सेना परिवार ने जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में मनासा तहसील में मनासा नगर सहित गांव सेमली इस्तमुरार, महागढ़ मोकडी व अन्य गांवों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद सुधीर गुप्ता व स्थानीय विधायक मारू का पुतला दहन किया। सामान्य वर्ग की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में धरने पर बैठे जीवन सिंह शेरपुर सहित बड़ी संख्या में लोगों के समर्थन में गांव-गांव पुतला दहन किया गया। वहीं देर शाम 5 बजे मनासा के रामपुरा नाके पर नारेबाजी करते हुए करणी सेना परिवार के युवाओं ने पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की।