मनासा। समीपस्थ ग्राम बोरखेड़ी में आज सुबह करंट का तार पोल से टूटने पर एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पोल के तार कुशाल सिंग शक्तावत लक्ष्मण सिंह राठौड़ पप्पू सिंह राठौड़ राम सिंह राठौर के मकान के ऊपर से बिजली की लाइन निकलती है जो अभी हादसा हुआ। राम सिंह राठौड़ की पत्नी को लगा करंट मकान के पास खड़े थे और अचानक ऊपर से तार टूट कर ऊपर गिर गया, जिन्हें सरकारी हॉस्पिटल से मजे जी नर्सिंग होम मनासा मे भर्ती कराया गया। पूर्व में भी वर्ष 2006 में कई मकान इसी लाइन से जलकर राख हो गए थे। तब भी बिजली विभाग या सरकार द्वारा कोई सहायता या मुआवजा नहीं दिया गया। बिजली विभाग के जिम्मेदार ध्यान दे।