BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 10:21 am
BIG NEWS : मंदसौर के नारू भाई और जानलेवा चाइना मांझा, जब दिमाग में आया ये आईडिया तो कर दिया नया अविष्कार, अब डोर से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। बीपीएल चौराहे पर कल नारू भाई द्वारा चाइना डोर से बचाव के लिए टू व्हीलर पर निशुल्क सेफ्टी, स्टील की रॉड लगाई गई। 

नारू भाई ने बताया कि इस रॉड के लगाने से टू व्हीलर वाहन चालक की चाइना डोर से जान बच सकते हैं। अभी-अभी मंदसौर में 2-3 हादसे चाइना डोर से हो चुके हैं। स्टील की रॉड लगाने से वह चाइना डोर वाहन चालक के सर के ऊपर से होकर निकल जाएगी जिससे कि कोई दुर्घटना नहीं होगी और उसकी जान बच सकती है।

यातायात पुलिस की मौजूदगी में जितने भी टू व्हीलर आने जाने वाले लोगों को भी यह रॉड लगाने के लिए रोका गया। यह रॉड फ्री में लगाई और जिस किसी व्यक्ति को अपने टू व्हीलर वाहन में स्टील की रॉड लगवाना है तो वो नारु भाई के प्लांट पर आकर लगवा सकते हैं। कल करीब 20 से 25 टू व्हीलर वाहन पर स्टील की रॉड निशुल्क लगाई जा चुकी हैं। नारु भाई ने गुजरात में ये रॉड देखने के बाद मन में विचार किया कि लोगो की जान बचाने के लिए मन्दसौर में भी इसे बनाना चाहिए जिससे किसी नागरिक की इस डोर से जान बच सके। 

यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नारू भाई द्वारा चाइना डोर से बचाव के लिए यह स्टील की रॉड लगाने पर टू व्हीलर चालक की सेफ्टी रहेगी इनका यह कदम बहुत ही सराहनीय है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE