BREAKING NEWS
KHABAR : खेत की मेड़ पर दिखा 20 किलो का विशाल अजगर,.. <<     पिछोर में छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में 24 अगस्त से पांच दिवसीय.. <<     NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 11:49 am
KHABAR : वैष्णव बैरागी समाज मनाएगा आराध्य, अनन्त विभूषित जगदगुरु श्री रामानंदाचार्य की जयंती, 15 को फूलपुरा में होगा भव्य आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। वैष्णव बैरागी समाज के आराध्य, अनन्त विभूषित जगदगुरु श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती आगामी 15 जनवरी 2023 को फूलपुरा में विगतवर्षानुसार इस वर्ष भी मनाई जायेगी। वैष्णव बैरागी समाज तहसील मनासा रामपुरा की अहम बैठक फुलपुरा श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर परिसर में सम्पन हुई। जिसमें विगत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसमें विगत वर्ष 2021 - 2022 के आयोजनों में खर्च राशि के अलावा 34272 रूपये शेष बचत राशि है। यह युवाओं की जमीनी मेहनत व अथक प्रयासों के परिणाम से बचत हुई है। बैठक में समाज के वरिष्ठ हरिदास बैरागी कुकड़ेश्वर, अध्यक्ष - देवेन्द्र बैरागी भागल, सत्यनारायणदास बैरागी कड़ी खुर्द, दुलीचन्द बैरागी पिपलिया सिंगड़िया, राजू बैरागी हतुनिया, गोपालदास बैरागी आदि उपस्थित थे। वैष्णव बैरागी समाज तहसील मनासा रामपुरा के तत्वाधान में 15 जनवरी 2023, रविवार को सुबह 10 बजे श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर परिसर फुलपुरा में गुरुदेव श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती मनाने का निर्णय लेते हुए समाज हित में आगामी योजनाये तय की गयी। आयोजक समिति ने रामपुरा मनासा तहसील के वैष्णव बन्धुआंे से अपील की है कि आप सभी अवश्य पधारे व कार्यक्रम को सफल बनाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE