BREAKING NEWS
NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 11:58 am
KHABAR : सरस्वती शिशु मंदिर दुधलाई में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न, ग्रामवासियों ने की आयोजन की प्रशंसा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर दुधलाई में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 9 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय तिवारी अध्यक्ष प्रतिनिधि नप मनासा, गोपाल गुर्जर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुरा, जितेंद्र जागीरदार अध्यक्ष प्रतिनिधि नप रामपुरा, विशेष अतिथि श्यामलाल धनगर सरपंच प्रतिनिधि दुधलाई, मुकेश धनगर सरपंच प्रतिनिधि लसूडिया ईमु, वीरेंद्र पाटीदार सरपंच देवरान, पप्पूलाल बैरागी सरपंच खेतपालिया  के आथित्य में प्रारंभ हुआ। 

सर्वप्रथम अतिथि द्वारा मां सरस्वती और भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की बहनों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत संयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय तिवारी, जीतू जागीरदार, गोपाल गुर्जर द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए भैया बहनों को बधाई शुभकामना दी गई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति धार्मिक एवं संस्कार युक्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसकी ग्रामवासियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। 
कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधानाचार्य महेश खिंची द्वारा किया गया एवं आभार संस्था संयोजक नाथूलाल धनगर द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE