BREAKING NEWS
NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 12:13 pm
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ 12 जनवरी को नीमच में, स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में होगें शामिल, आयोजन की तैयारियां जोरों शोरों पर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर प्रेरक उद्बोधन देने के लिए 12 जनवरी को पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ नीमच पधार रहे हैं, जिसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर है।

नीमच के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का एक प्रेरक उद्बोधन कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है जिसका विषय राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका है।

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्व देव शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के निर्मल देव नरेला, भारत विकास परिषद के राजेश जायसवाल, हर्षित सगरावत, विकास नामदेव आदि ने अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की अपील की है।

युवाओं के लिए सदैव से प्रेरणा स्त्रोत रहे स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है यह नीमच का सौभाग्य है कि नीमच को ऐसे प्रखर वक्ता और राष्ट्र के चिंतक का उद्बोधन सुनने को मिल रहा है।

अवसर भी उत्तम है और आयोजन भी, स्वामी विवेकानंद की जयंती जो पूरा राष्ट्र युवा दिवस के रूप में मनाता है उस पर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर यह कार्यक्रम नीमच की युवाओं को वास्तविक अर्थों में दिशा देने का माध्यम साबित होगा।

कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए कॉलेज परिसर में तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है डोम और टेंट के अंतर्गत बैठक की व्यवस्था के साथ ही वाहन पार्किंग के लिए भी कॉलेज के आसपास के मैदानों में व्यवस्था की गई है।

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के उद्बोधन कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए व्यवस्था में स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिवार के साथ ही पूर्व छात्र संगठन और भारत विकास परिषद द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। कार्यक्रम को प्रभावी और व्यवस्थित अंजाम देने के लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीम बनाई गई है और यह अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है इसी का परिणाम है कि 2 दिन पहले ही व्यवस्थाएं पूर्णता की ओर अग्रसर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE