BREAKING NEWS
NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 12:49 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के रेवली देवली में स्वर्ण कलश स्थापना, सहस्त्रचंडी यज्ञ एवं देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन, तैयारियों को देखने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, पाटीदार ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कही बड़ी बात, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। जिले के नजदीक गांव रेवली देवली में आने वाले दिनों में एक बहुत बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। 

इन तैयारियों के बीच भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार जब महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर होने वाले आयोजन को लेकर देखने पहुंचे तो यज्ञशाला देखकर सहसा ही तारीफ करते दिखे। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से भी चर्चा की तथा जब उन्हें यह बताया गया कि यज्ञशाला सभी युवाओं ने मिलकर तैयार की है तो वह आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि निश्चित ही युवाओं ने बहुत ही शानदार यज्ञशाला बनाई है तथा इसमें आप लोगों द्वारा काफी अच्छी मेहनत की गई है यह काबिले तारीफ है। इस दौरान समिति के सदस्यों की कार्यक्रम  में मंदिर पर 24 घंटे बिजली हेतु ट्रांसफार्मर की मांग पर तुरंत संबंधित अधिकारी से चर्चा कर लगवाने की बात भी कही। 

जैसा की ज्ञात हो कि आने वाले 28 जनवरी से 5 फरवरी तक रेवली देवली में स्वर्ण कलश स्थापना के अवसर पर देवी भागवत तथा सहस्त्र चंडी यज्ञ का आयोजन होगा। साथ ही साथ भव्य भंडारे का आयोजन, रात्रि में गोकुल शर्मा और आकृति मिश्रा जैसे कलाकार भी अपनी मधुर भजनों से इस कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। साथ ही साथ राष्ट्रीय संत डॉक्टर मिथिलेश नागर के मुखारविंद से भी सुंदरकांड का एक भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। सवाई माधोपुर से दीपक गौतम, ज्योति गौतम, अंजनी गौतम जैसे प्रसिद्ध श्याम भजन गायक भजन संध्या में एक अलौकिक दरबार लगाएंगे। 

इस भव्य आयोजन को लेकर अब पूरे क्षेत्रवासी 28 जनवरी से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन को लेकर बेसब्री से इंतजार में है। अभी तक की इन तैयारियों को लेकर युवाओं ने काफी मेहनत की है। अब रेवली देवली वासी आने वाले सभी भक्तजनों की सेवा में आतुर हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE