नीमच। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि रिटायर्ड आरटीओ ठाकुर विश्वेश्वर सिंह तोमर ठिकाना नेमावर हाल मुकाम नीमच का आज दिनांक 11 जनवरी 23 को आकस्मिक देवलोक गमन हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा निज निवास शास्त्री नगर नीमच से शाम 04 बजे निकलेगी। विश्वेश्वर सिंह तोमर के स्वर्गवास से परिवार सहित समाज को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।
उन्होंने समाज में कई क्रांतिकारी निर्णय लिये एवं राजपूत महासभा के जिला इकाई के कोषाध्यक्ष पद पर रहते हुए कई समाज सुधार के कार्य किए एवं समाज को नई दिशा दी। उक्त जानकारी अब्दुल अली ईरानी ने दी।