BREAKING NEWS
NEWS : गोदाम का ताला तोड़कर टेम्पो समेत 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : नीमच में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य.. <<     KHABAR : पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 हजार.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आज से राष्ट्रीय.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में.. <<     KHABAR : इद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला दाऊदी बोहरा.. <<     NEWS : शंकर विहार कॉलोनी की कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : विकास के नाम पर विस्थापितों की अनदेखी,.. <<     KHABAR : विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की.. <<     BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2023, 6:14 pm
NEWS : प्रदेश में 14 से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा पशु कल्याण पखवाड़ा,  जीव जंतुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जागृत करने की दृष्टि से होगा आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रदेश में 14 से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाएगा। जीव जंतुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जागृत करने की दृष्टि से इसका आयोजन किया जनता हैं।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ नेत्रपाल सिंह ने विभाग के समस्त नोडल अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक पशु चिकित्सालय पर एक-एक बांझ निवारण शिविर एवं पशु शल्य चिकित्सा शिविरो का आयोजन करें। उन्होंने बताया कि शिविर में पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई जाएगी तथा पशु के प्रति क्रूरता को रोकने के संबंध में लोगो को जागरूक किया जाएगा। 
पखवाड़े के दौरान गोशालाओं की साफ सफाई करवाने, पशुओ को ठंड से बचाने के उपाय करने, पशु क्रूरता निवारण के लिए वातावरण बनाने के दिशा निर्देश दिए गए है। 

डॉ सिंह ने बताया कि पखवाड़े के दौरान मकर संक्राति के दिन पंतगबाजी से घायल पक्षियों को बचाने के लिए विभिन्न स्थानो पर शिविर लगा कर उनका तत्काल उपचार किया जाएगा। जिले में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव हेतु शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने वाहनो में पशु परिवहन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानुनी कार्यवाही सुनिश्चित करवाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE