चित्तौड़गढ़। सहकार भारती राजस्थान की दो दिवसीय प्रांत स्तरीय कार्यशाला जयपुर के सेवा सदन में संपन्न हुई। इसमें 7 सदस्यीय दल में जिला संयोजक रतन लाल पोखरना के नेतृत्व में अर्बन बैंक चेयरमैन डॉ. आईएम सेठिया, निवर्तमान चेयरपर्सन एडवोकेट विमला सेठिया, निदेशक कल्याणी दीक्षित, सदस्य इंजीनियर राजेश शर्मा, सेवानिवृत सहकारी बैंककर्मी बीएल भट्ट तथा दिनेश खत्री ने भाग लिया। कार्यशाला में राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, प्रभारी विनय पुणे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख महेंद्र कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष मोहन लाल परमार, पूर्व अध्यक्ष शांति लाल शर्मा, महामंत्री प्रदीप चोबीसा, प्रशिक्षण प्रमुख राजेंद्र थानवी आदि का मार्गदर्शन मिला। जिला संयोजक पोखरना के अनुसार कार्यशाला में मार्च 2023 तक जिला कार्यकारिणी का गठन, स्थापना दिवस सदस्यता अभियान सहित वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई व स्वावलंबी भारत अभियान प्रकल्प की कार्यप्रणाली पर विशेष चर्चा की गई। संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 2025 से पूर्व जिले में बहुउद्देशीय सहकारी समिति के गठन, त्योहारांे पर मिठाई प्रकल्प, संस्थागत सदस्यता तथा नगरपालिका केंद्र तक कार्यकारिणी का गठन की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा।