चित्तौड़गढ़। बड़ी सादडी ब्लॉक की मीटिंग पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में रखी गई। ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर लाल गायरी ने बताया कि मीटिंग में पंचायत सहायकों व विद्यालय सहायकों ने भाग लिया।
पंचायत सहायकों का मानदेय लगभग 10 महिनों से बकाया चल रहा है। आर्थिक परेशानियों से जुझना पड़ रहा हैं। एक तरफ सरकार ने नियमित करने के नाम पर अडाप्ट किया है, जिसमें बहुत से साथी उम्र के हिसाब से वंचित रह गये हैं। वंचितों के अडाप्टिग के लिए बीकानेर शिक्षा निदेशालय के सामने विगत 27 दिन से अनिश्चितकालीन महापड़ाव जारी है। अभी तक सरकार ने वंचितों की पुकार नहीं सुनी है। दूसरी ओर पंचायत सहायकों के कार्यकाल का 8 दिसम्बर से पहले का बकाया वेतन पंचायतों को करना था जो अभी तक नहीं किया गया। उस पर भी सरपंच व सचिव ध्यान नहीं दे रहे। जबकी पंचायत सहायकों का बजट अलग से सरकार ने जारी कर रखा है, लेकिन उसको अन्य कार्याे में खर्च कर किस्तें नहीं आई का बहाना बनाया जाता है। लगभग 10 माह से 70 प्रतिशत पंचायत सहायकों का मानदेय बकाया है समय पर मानदेय भुगतान नहीं किया गया तो पंचायत सहायकों को मजबुरन अनिश्चितकालीन धरना देना पड़ेगा।