सरवानिया महाराज। भोपाल के जंबूरी मैदान में चार दिन से चल रहा करणी सेना का आंदोलन खत्म हो गया है। 21 सूत्रीय मांगों में से 18 मांगों पर सरकार के साथ सहमति बन गई है।
आरक्षण, एट्रोसिटी समेत 3 मांगों के लिए कमेटी बनाई जाएगी। बुधवार देर शाम सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर से मिलने जंबूरी मैदान पहुंचे।
यहां शेरपुर ने मंत्री भदौरिया को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज के प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आरक्षण समेत 3 मांगों के लिए तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है। इसमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया शामिल हैं। यह कमेटी हमारी 21 सूत्रीय मांगों की समीक्षा करेगी।
18 मांगों पर सरकार के साथ सहमति पर नगर सरवानिया महाराज के करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर द्वारा नगर के मुख्य चौराहा एवं विभिन्न वार्डों में ढोल धमाकों के साथ मध्य प्रदेश का एक ही किंग जीवन सिंह जीवन सिंह, जय शिवा सरदार की जय राणा प्रताप की, सेना में सेना करणी सेना, देख मामा कोन आया मायका लाल मायका लाल के जयघोष के साथ में आतिशबाजी करते हुए विजय जश्न मनाया गया। जिसमें सरवानिया महाराज के करणी सेना परिवार के युवा साथी उपस्थित थे।