भवानीमंडी। दिनांक 10 जनवरी 2023 को यादगार सांस्कृतिक मंच भवानीमंडी द्वारा पदमश्री महेंद्र कपूर की 89 वीं जयंती, पदम विभूषण यशुदास के 83 वें जन्मदिन, बीपीए न्यूज़ चैनल संवाददाता किशोर तंवर के जन्मदिन तथा बाल कलाकार विहान चौकसे के जन्मदिन व नव कैलेंडर वर्ष के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोकेश मकवाना, महेश चोकसे, हंसराज आस्तोलिया, दीपक राठौड़, आरूष आस्तोलिया, राजेंद्र आचार्य, ललित जांगिड़, विशाल श्रीवास्तव, किशोर तंवर, बालचंद मेहरा, राजेश मेहरा, डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने गीतों व कविताओं के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेंद्र आचार्य राजन द्वारा किया गया।