भवानीमंडी। कहते हैं लाइफ में सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते हैं की तुम ये नहीं कर सकते। इसी कहावत को चरितार्थ किया है चंडीगढ़ के धर्म प्रेमी ने जो 14 हजार किलोमीटर का बाईक से सफर 45 दिनों में तय कर 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के दृढ़ निश्चय के साथ घर से निकले हैं। ये शख्स है अनिल नेहरा जो पेशे से एक चॉर्टेड अकाउन्टेड है, जोकि चंडीगढ के रहने वाले है।
अनिल नेहरा का कहना है कि उनके मन में 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने का विचार आया। मैं इसी जीवन में पापों का निवारण और मोक्ष की प्राप्ति चाहता हूं। उन्होनें बताया कि वह अपनी बाइक पर अपनी दिनचर्या का सामान लिए हुए धार्मिक यात्रा के लिए घर से निकले और साथ ही यह भी बताया कि वह रोजाना करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय करते थे। जिन्होंने करीब डेढ़ माह के भीतर 14 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। उसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए भवानीमंडी में सम्बन्धी के यहां रूके।