नीमच। नीमच के हृदय स्थल घंटाघर पर विगत 8 से 10 दिनों से एक गड्ढा खुला हुआ है। अधिकारी एवं कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन 181 पर विगत 8 जनवरी को कंप्लेंट कर दी है। पर यहां पर चेंबर बनाने का कोई नाम नहीं ले रहा है। अधिकारी और कर्मचारियों को कोई परवाह नहीं है। जब कोई बड़ा हादसा हो जाएगा उसके बाद ही नगरपालिका की नींद उड़ेगी।