जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में एक से बढकर एक कार्यक्रम होने का क्रम निरंतर जारी है। 12 जनवरी गुरूवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्प पर अखिल विश्व गायत्री परिवार जावद के तत्वावधान में इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन खोर दरवाजा रामलीला मैंदान स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर पर रखा गया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम में योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
गायत्री परिवार के कमल एरन ने बताया कि शिविर में 150 से अधिक रक्तदान होगा और यह जावद के इतिहास में पहली बार रिकार्ड बनेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता सोमानी ने कहा कि युवाओ को आगे आकर रक्तदान करके पुण्य का कार्य करना चाहिए, इसी रक्त से किसी की भी जिंदगी बच सकती है। रक्त देने से किसी भी प्रकार की कमजोरी शरीर में नही आती है, इसलिए रक्त का दान करना चाहिए।
रक्तदान शिविर में कमल एरन, राधेश्याम भेरावत, बाबुलाल मंदारिया, सुधीर सेन, हबीब राही, नोशाद अली, फजले मोहम्मद छीपा, पुष्कर धाकड, भगत सिंह राणावत, पंकज धाकड, विकास धाकड, दिलीप मंदारिया, प्रज्ञा काबरा, निर्मला चौहान, निलीमा चौहान सहित वरिष्ठजन, युवाजन, गायत्री परिवार की माता-बहने मौजूद रही।