मनासा। न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल कुंडालिया में आज स्वामी विवेकानंद की जंयती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उपस्थित अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा अतिथि देवो भव: की परंपरा का निर्वाह किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिवनारायण नागदा (पत्रकार), पालकगण में सुरेश, शांतिलाल उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार व अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन के उपर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों को सामूहिक रूप से योग, व्यायाम और सूर्यनमस्कार करवाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय संचालक दशरथ रावत द्वारा किया गया।