जीरन। नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती एव सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि पार्षद प्रतिनिधि किशन अहिरवार एवं प्राचार्य आनंदीलाल गायरी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अहिरवार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक करना है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करना चाहिए। सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों ने भी बच्चों को मार्गदर्शन प्राप्त प्रदान किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आनंदीलाल गायरी, भगवती अहिरवार, संजय जैन पीटीआई, पीटीआई बारीवाल सर, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे।