नीमच। जिले की मालवा माटी पर फिर एक बार शीश के दानी प्रभु श्री खाटू श्याम के दर्शन लाभ नीमच की जनता को मिलने वाले हैं। ऐसा ऐतिहासिक आयोजन एवं प्रभु से जुड़ने का सुनहरा मौका हर श्याम भक्त ढूंढता है, तो हर श्याम भक्तों की मनोकामना पूर्ण होते हुए आने वाली 14 जनवरी को नीमच दशहरा मैदान स्थित ग्राउंड में पूर्ण होगी। ब्रह्मांड नायक प्रभु श्री श्याम अपने भक्तों को एक अनुपम श्याम संकीर्तन आयोजन के रूप में दर्शन लाभ देंगे श्याम सखा की ओर से रखे गए इस आयोजन में यहां आने वाला हर श्याम भक्त वीआईपी और वीवीआईपी है ना कोई वीआईपी कार्ड है ना कोई सामान्य कार्ड है। सभी भक्तों के लिए आयोजन करता श्याम सखा द्वारा श्री खाटू श्याम की कृपा से बेहतरीन व्यवस्था रखी गई है। संकीर्तन में छप्पन भोग, आलौकिक श्रृंगार, इत्र- पुष्प वर्षा, अखंड ज्योत, स्वर लहरी केवीआर म्यूजिकल ग्रुप कोलकाता दरबार सेवा श्री खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच आप पधारे और इस श्याम संकीर्तन का लाभ प्राप्त करें। श्री श्याम सखा द्वारा बताया गया कि इस भजन संध्या में आप जय शंकर चौधरी, संजू शर्मा, शुभम, रूपम, रोहित शर्मा (जिम्मी) के द्वारा गाए हुए गीतों की प्रस्तुति के साथ बाबा खाटू श्याम की इस अनुपम श्याम संकीर्तन का लाभ लेवें।