BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<     KHABAR : डोंगरागांव में अवैध शराब बिक्री से.. <<     NEWS : अपेक्षाओं से ही होती है अशांति, सरलता और.. <<     NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 3:15 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का मनासा और शहर का रामपुरा नाका, जैसे ही बजी थाने के फ़ोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब मौके पर दी दबिश तो हत्थे चढ़े बदमाश, जानिए ऐसा क्या कर रहे थे आरोपी, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्याल भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अपराधों कि रोकथाम के विषेश अभियान के अनतर्गत जिला नीमच के पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले मे जुआ सट्टा के अपराधो में कार्यवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। 

इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस थाना मनासा थाना प्रभारी आरसी दांगी के नेतृत्व में दो जुआ एवं एक सट्टा के प्रकरण में सात व्यक्तियो को गिरफ्तार कर 12920 रूपए एवं अन्य सम्पत्ति जप्त करने में सफलता प्राप्त की।
वहीं एक अन्य गुमशुदगी के प्रकरण मे महिला को 24 घंट में सुरक्षित बरामद कर माता पिता को सुपुर्द किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पर पदस्थ प्रआर विजय गुनेरा द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाई करते हुए यात्री प्रतिक्षालय के पीछे रामपुरा नाका मनासा पर दबिश देकर आरोपी नंदकिशोर पिता श्रीलाल बारेठ, संदीप पिता जितेन्द्र कासेठ, तेजपाल पिता तुलसीराम काछी सभी निवासी मनासा को ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए रंगे हाथो पकडकर कर मय जुआ सामग्री व नगदी 1230 रूपए जप्त कर आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 31/23 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

इसी प्रकार थाना मनासा पर पदस्थ प्रआर लालसिंह मीणा द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाई करते हुए सोमनाथ मंदिर के पास रामपुरा नाका मनासा पर दबिश देकर आरोपी घनश्याम पिता मोहनलाल निवासी कुंदवासा, मदन पिता कन्हैयालाल मेघवाल निवासी घाटापिपल्या, लक्ष्मण पिता नाथुलाल बंजारा निवासी लसुडिया आंत्री को ताश पत्ती से जुआ खेलते रंगे हाथो पकडकर मय जुआ सामग्री व नगदी 11430 रूपए जप्त कर आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 32/23 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

इसी प्रकार थाना मनासा पर पदस्थ सउनि आनंद निषाद द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाई करते हुए सांडिया रोड मनासा पर दबिश देकर आरोपी संजय पिता बाबुलाल पुरोहित निवासी ईमली बाग मनासा को पर्ची पर संट्टा अंक लिखकर अवैध लाभ अर्जित करते हुए रंगे हाथ पकडकर मय सट्टा सामग्री व नगदी 260 रूपए जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 30/23 धारा 4 क सट्टा एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

दिनांक 16 जनवरी 23 को निशा (परिवर्तित नाम) कथा सुनने ग्राम मोया से ग्राम हासपुर में मामा के यहां आयी थी जो की बिना बताए कहीं चली गयी थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना मनासा पर गुमइंसान क्रमांक 10/23 कायम कर सउनि रमेश मोरी द्वारा गुमशुदा की सरगर्मी से जांच व पतारसी कर गुमशुदा लडकी को 24 घंटे के अंदर सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजन, मामा को सुपुर्द किया।

उक्त सराहनीय कार्यवाइयों मे थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि रमेशचंद्र मोरी, सउनि आनंद निषाद, प्रआर राजकुमार यादव, प्रआर लालसिंह मीणा, प्रआर विजय गुनेरा, आर अनिल धाकड, आर धर्मेन्द्रसिंह, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर दीपक सेन, लोकेश चौधरी, मआर प्रिया पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE