BREAKING NEWS
ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<     BIG UPDATE: नीमच में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल, 7.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 3:39 pm
BIG NEWS : शासकीय शिक्षक नवनीत और नीमच जिले के मनासा की लड़की, पहले की सगाई फिर मिलने बुलाया युवती को चित्तौड़, फिर जैसे ही मिला मौका तो दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम, जब युवक ने किया शादी से इंकार तो पीड़िता पहुंची थाने, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे महिला अपराधो कि रोकथाम के विषेश अभियान के अन्तर्गत जिला नीमच के पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले मे महिला संबंधी अपराधो मे त्वरित कार्यवाई करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्ग दर्शन मे पुलिस थाना मनासा थाना प्रभारी आरसी दांगी के नेतृत्व में बलात्कार के अपराध में फरार आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा पर दिनांक 17 जनवरी 2023 को पीड़िता सुमन (परिवर्तित नाम) ने रिपोर्ट किया की मेरी सगाई दिनांक 22 अक्टूबर 2020 को नवनीत पिता देवीलाल मीणा निवासी भुपालसागर के साथ हुई थी। सगाई के बाद नवनीत ने मुझे दिनांक 04 नवंबर 2020 को उसके जन्मदिन पर मनासा से चित्तौड़गढ़ बुलाया जहां उसने रुम लिया और बोला की हम दोनो पति पत्नि है। ऐसा कहकर उसने मेरे साथ बलपुर्वक शारीरिक संबंध बनाये उसके बाद कई बार वह मनासा मेरे घर भी आता जाता रहता था तथा मुझे शादी करने का बोलकर मेरे साथ बलात्कार करता था। फिर में मेरे माता-पिता ने नवनीत को शादी की बोला तो नवनीत शादी से मुकर गया। इस तरह नवनीत जो कि शिक्षा विभाग राजस्थान में शिक्षक होकर अपने पद का दुरुपयोग कर पीड़िता को शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ बलपुर्वक अपने धन बल के बल पर पीड़िता का शारीरिक  शोषण किया। 

पीड़िता कि रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 29/2023 धारा 366, 376, 376(2) एन भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना हेतु उनि रंजना डावर के जिम्मे किया। बाद अपराध विवेचना के दौरान पिडिता के धारा 161 जाफौ व विडियो ग्राफी कथन लेकर पीड़िता के जिला न्यायालय नीमच मे धारा 164 जाफो के कथन करवाये गये। बाद उक्त अपराध महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से त्वरित कार्यवाई करते हुए विवेचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में तथा तकनीकी साक्ष्य का उपयोग करते हुए आरोपी नवनीत मीणा को सिंगोली के पास बोराव थाना भेसरोडगढ राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

उक्त सराहनीय कार्यवाई में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि रंजना डावर, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आर पंकज भलवारा, आर अनिल असवार, मआऱ प्रिया पाटीदार व सायबर सेल नीमच में पदस्थ प्रआर प्रदीप शिंदे व पुलिस थाना सिंगोली से प्रआर रामपंगत, प्रआर कन्हैयालाल, आर देवीराम, आर मदन शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE