BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 1:03 pm
BIG BREAKING: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाही, हत्थें चढ़ा नीमच का विशाल सोंलकी, आईटी कंपनी में मिला ऑनलाइन सट्टे का कंट्रोल रूम, 15 राज्यों में फैला है माफिया का नेटवर्क, पढ़ें एडिटर नवीन पाटीदार की रिपोर्ट

Share On:-

नीमच जिले के क्रिकेट सट्टा किंग विशाल सोलंकी को इंदौर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने धरदबोचा है जिसके बाद ऑनलाइन सट्टे का रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है, जानकारी में सामने आया है कि इनका नेटवर्क 15 राज्यों में फैला है। आरोपित आइटी कंपनी की आड़ में सट्टे का कंट्रोल रूम बनाकर विभिन्न शहरों में एजेंट नियुक्त कर रहे थे। कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्रालय से आदेश जारी हुए थे। गिरोह के तार खाड़ी देशों से जुड़े हैं। आरोपित विदेश के सर्वर का उपयोग भी करते हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर ने वॉईस ऑफ एमपी को बताया कि लंबे समय से खबर मिल रही थी कि शहर में सट्टा माफिया सक्रिय है, जो नवयुवकों को लत लगाकर हर महीने करोड़ों रुपये कमा रहा है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने आइपी एड्रेस के आधार पर जानकारी जुटाई। बुधवार को ऐरन हाइट्स (विजय नगर) में छापा मारकर विशाल सोलंकी निवासी स्कीम-9 नीमच, गोविंद राठी प्रजापत नगर और अमन को गिरफ्तार किया। वही जानकारो की माने तो विजयनगर की ऐरन बिल्डिंग में एक ऑफिस संचालित किया जा रहा है। जहां रोकी बुक वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्‌टा खेलाया जा रहा है। यहां टीआई सतीश द्विवेदी और उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई की। जिसमें मेनेजर विशाल सोलंकी निवासी नीमच को पकड़ा। जिसके पास से 10 मोबाइल और दो कम्प्यूटर सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। क्राईम बॉच की इस कार्रवाही के बाद नीमच के कई बुकिं फरार हो गये है क्योंकि यहा के कई लोग सीधे सोलंकी के टच में थें 


65 से अधिक लोकेशंस की ट्रेस
आरोपी के बताए गए कंट्रोल रूम पर दबिश दी गई. पाया गया कि 65 से अधिक लोकेशंस पर ऑनलाइन ID, पासवर्ड की खरेख इंदौर से कर रहे थे. आरोपियों से पुलिस ने 10 मोबाइल, 2 कंप्यूटर और डिवाइस जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है. जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों के तार दुबई सहित अन्य देशों से जुड़े हुए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद और भी कई आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ सकते है.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE