BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 3:11 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के गांव रेवली देवली में होगा भव्य आयोजन, घर घर-गांव गांव जाकर दे रहे हैं बुलावा, क्षेत्र में है उत्साह का माहौल, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक रेवली देवली गांव का प्राचीन एवं भव्य महिषासुर मर्दिनी माता का मंदिर सालों से कलश स्थापना को लेकर बाट जो रहा था। लेकिन अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होगा और आने वाले समय में रेवली देवली में महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर देवीयभागवत एवं कलश स्थापना का एक बड़ा धार्मिक आयोजन होगा। इसको लेकर रेवली देवली के ग्रामीण जन पूरी तरह तैयारियों में जुट गए हैं तथा साथ ही युवा टीम भी लगातार मेहनत करके यहां पर एक भव्य विशाल आयोजन को लेकर तैयारियां कर रही है। 

इसी तारतम्य में युवाओं की टोलियां लगातार आस-पास के गांव में घर घर जाकर आमंत्रण दे रही है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र वासियों में खासा उत्साह है। पिछले काफी समय से गांव के सभी युवा लगातार मेहनत कर रहे हैं तथा तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है तथा एक शानदार आयोजन क्षेत्रीय वासियों के लिए देवी भागवत एवं सहस्त्र चंडी यज्ञ के रूप में होगा। 

जैसा कि सभी को विदित है कि महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर एक चमत्कारिक मंदिर है और यहां पर आने वाले हर वक्त की मुराद पूरी होती है। ऐसा क्षेत्रवासी बताते हैं तथा कई तो दावे के साथ भी इनके चमत्कारों को बताते आ रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान यज्ञ के लिए पंडित अनिल शास्त्री एवं देवी भागवत कथा पंडित सोमनाथ शर्मा के मुखारविंदद से संपन्न होगा। आयोजन 28 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा जिसके दौरान रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन तथा सुंदरकांड का भी आयोजन होंगे। जिसमें डॉ मिथिलेश नागर, गोकुल शर्मा, आकृति मिश्रा, गिरीश गौतम जैसे कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। 

कार्यक्रम को लेकर महिषासुर मर्दिनी माता समिति का भी गठन किया जा चुका है जिसमें ग्राम के सभी युवा सम्मिलित हैं। साथ ही एक मार्गदर्शक मंडल भी बनाया गया हैं जो समय-समय पर मार्गदर्शन देगा। रोजाना कथा के बाद भंडारे का भी आयोजन होगा। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा जिसमें पूरे क्षेत्रवासियों का सहयोग सम्मिलित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE