BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2023, 7:46 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम, चरनोई की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन, प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर खोला मार्ग, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। शामगढ़ के समीपस्थ ग्राम सगोरिया की गौ चरनाई भूमि सर्वे नंबर 1288/1290 पर अवैध निर्माण को रोककर हटाने की मांग को लेकर आज दिनांक 21 जनवरी शनिवार दोपहर बजरंग दल द्वारा शिव हनुमान मंदिर बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ सगोरिया सरपंच प्रतिनिधि  डॉक्टर नारायण सिंह भी उपस्थित थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मांग थी कि उक्त सर्वे नंबर में चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत रोक कर तुरंत तोड़ा जाए। जबकि इस बाबत अभी तक किसी प्रकार का कोई आवेदन प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है ऐसा प्रशासन एवं सरपंच प्रतिनिधि का भी कहना है। लगभग एक घंटे आवागमन बाधित रहने के बाद शामगढ़ नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबोर को उक्त विवादित भूमि के सीमांकन की नपती का आवेदन दिया गया। 

मौके पर एसडीओपी निकिता सिंह एवं एएसपी महेंद्र तारनेकर भी स्थिति को देखते पहुंचे। शामगढ़ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति द्वारा बार-बार रास्ता छोड़ने की अनुरोध को भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार ठुकराया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मांग थी कि तुरंत कार्रवाई हो एवं रास्ता बंद ही रखा गया। प्रशासन द्वारा सोमवार तक उक्त भूमि की नपती कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम हटाया गया। चक्काजाम के दौरान लगभग 3 एंबुलेंस निकली जिनको आंदोलनकारियों द्वारा रास्ता दिया गया। 

इस दौरान मौके पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजेश पाटीदार, जिला संयोजक खुमान सिंह सिसोदिया, नगर संयोजक पंकज बाली एवं सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशासन की ओर से एएसपी महेंद्र तारनेकर, एसडीओपी निकिता सिंह, शामगढ़ नायब तहसीलदार प्रतिभा भाभोर, राजस्व निरीक्षक राकेश गवारिया, कस्बा पटवारी मुकेश सालवी, सुवासरा थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय एवं शामगढ़ पुलिस थाने का बल मौजूद था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE