BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2023, 2:04 pm
KHABAR : भारतीय किसान संघ जिला नीमच की जिला बैठक संपन्न, गाँवो में चलाया जाएगा गांव जोड़ों-किसान जोड़ो अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय किसान संघ नीमच की जिला बैठक दिनांक 21 जनवरी 2023 को शिवघाट महादेव मंदिर, जयसिंह पुरा रोड, नीमच पर संभागीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, जिला संरक्षक जगदीश पाटीदार, जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र धाकड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। 

भारतीय किसान संघ नीमच के कोषाध्यक्ष निलेश पाटीदार ने बताया कि बैठक में भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके पश्चात बैठक को संभागीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, जिला संरक्षक जगदीश पाटीदार, जिला अध्यक्ष सुरेशचंद्र धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष निलेश पाटीदार ने संबोधित किया।  जिसमें भारतीय किसान संघ द्वारा जिले भर मे गांव जोड़ों-किसान जोड़ो अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ की रीति नीति समझाई जाएगी एवं ग्राम समितियों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही आगामी 26 जनवरी से हर गांव में भारत माता पूजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कृषि उपज मंडी नीमच में हो रही अव्यवस्थाओं, गत दिनों पाले के कारण फसलों को हुए नुकसान पर भी चर्चा की गई। 

बैठक में गत माह के कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी माह के कार्यों की कार्य योजना बनाई गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार ने किया। 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरीविलास पाटीदार, जिला कार्यकारिणी दिनेश पाटीदार, अरविंद जैन, रामनिवास पाटीदार, तहसील मंत्री कैलाश पाटीदार, बालूराम नागदा, जीरन तहसील अध्यक्ष लाला पाटीदार, वीरेंद्र शर्मा आदि किसान बंधु उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE