भवानीमंडी। गुरुद्वारा साहिब में रविवार को सालाना कीर्तन समागम समापन कार्यक्रम किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से यह समागम आयोजित किया गया। सालाना कीर्तन समागम के अवसर पर गुरुद्वारे में दूर दूर से संगत आई और गुरुबाणी सुनाई। गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। सुबह से शाम तक यह धार्मिक कार्यक्रम चला। जिसमें शहर के कई व्यापारी उद्योगपति व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए व शहर के चौराहे चौराहे पर संतो का स्वागत किया गया। गुरुद्वार में अलग अलग स्थानों से आए रागी जत्थे के सदस्य भी शामिल हुए व कीर्तन किया गया। समागम में संगत शामिल हुई और इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेका। गुरु की बाणी सुन संगत निहाल हुई। समापन के दौरान बाहर से आये सिक्खों ने अपने प्रदर्शनकारियों से अखाड़े किये और आमजानो ने उन अखाड़ों का खूब आंनद उठाया। वहीं तरह तरह की झाकियो के साथ जुलुस आगे बढ़ता गया।