कुकड़ेश्वर। नगर के समीपस्थ ग्राम दाता में एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सोमवार दोपहर 3 बजे की है। ग्राम दाता में 17 साल की योगिता पिता दिनेश अपनी मां मंजू बाई निवासी कुकड़ेश्वर के साथ खेत पर गई थी। इसी दौरान वह कुएं के पास जा पहुंची जहां उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरी। जब योगिता कहीं नजर नहीं आई तो मां ने आसपास तलाश की। इसके बाद जब वह कुएं के नजदीक पहुंची तो योगिता की चप्पल दिखाई दी। महिला के चिल्लाने पर आसपास के खेतों से लोग पहुंचे और बालिका के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने पीएम के उपरांत शव परिजनों के सुपूर्द कर मामला जांच में लिया है।