BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 5:39 pm
NEWS : वैश्य फेडरेशन ने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौना बैंक को भेंट किए खिलौने व उपकरण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के चित्तौड़गढ़ जिला इकाई द्वारा मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्रों में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए खिलौने व अन्य अध्ययन के उपकरण महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में खिलौना बैंक को भेंट किए। फेडरेशन के प्रचार मंत्री संजय खाबिया ने बताया कि वैश्य फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष आई एम सेठिया, प्रदेश मंत्री महिला फेडरेशन ममता शारदा, संरक्षक लादू लाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में जिला उपाध्यक्ष सुनील जागेटिया जिला सचिव नितेश सेठिया , लीला आगाल, जिला महामंत्री युवा निलेश बलदवा, भावना न्याति, भावना पोरवाल, तरुणा जागेटिया, हेमंत डांगी, विवेक अग्रवाल, ओम जैन आदि ने खिलौना बैंक को विभिन्न खिलौने उपकरण भेंट किए।
इस मौके पर उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग रुचि भुक्कल, रसद विभाग ई आई पिंकी स्वर्णकार, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला समन्वयक समता भटनागर सहित शीला चौधरी, नेहा भटनागर, माया सालवी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौना बैंक को सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए भामाशाह वैश्य फेडरेशन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग रुचि भुक्कल ने कहा कि आंगनवाड़ी में पढ़ाई के लिए आने वाले नन्हे बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अध्ययन सामग्री व खिलौने आदि उपलब्ध करवाकर बच्चों की रुचि के लिए खिलौना बैंक की स्थापना की गई है। इसमें सहयोग के लिए भामाशाह आगे आ रहे हैं । उन्हें आश्वस्त किया जाता है कि उनके सहयोग से समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अच्छे वातावरण में शिक्षित व संस्कारित करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर आई एम सेठिया ने कहा कि फेडरेशन आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए आगे भी सहयोग को तत्पर रहेगा ताकि भावी पीढ़ी का भविष्य संभालने में मदद मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE