BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 1:04 pm
KHABAR : राजगढ़ से खाटू धाम तक निकलने वाली श्याम संगम निशान पैदल रथ यात्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत, महाआरती के साथ होगा भव्य कीर्तन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। श्री श्याम संगम निशान पैदल रथ यात्रा राजगढ़ जिला धार से खाटू धाम का आज मंदसौर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत होगा। श्री श्याम संगम निशान पैदल रथ यात्रा राजगढ़ जिला धार से खाटू धाम जा रही है। आज दिनांक 27 जनवरी 2023 को मंदसौर नगर आगमन होगा। 

श्याम मय इस यात्रा का स्वागत श्री खाटू श्याम मंदिर मंदसौर के प्रधान गुरुदेव आशीष शर्मा एवं मंदसौर एवं आसपास के श्याम प्रेमियों द्वारा यात्रा की अगवानी शाम 5 बजे श्री बालाजी मंदिर नाहटा चौराया से की जाएगी। ढोल नगाड़े डीजे एवं बैंड के साथ यात्रा बीपीएल चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, ए टू जेड चौराहा, से होती हुई खाटू श्याम मंदिर मंदसौर पहुंचेगी। राजगढ़ नरेश का मंदसौर नरेश से अद्भुत मिलन दर्शन करने के पश्चात यात्रा अंबेडकर भवन पर पहुंचेगी। 

शाम को 06.15 बजे अंबेडकर, भवन जनता कॉलोनी (खाटू श्याम मंदिर के पास) मंदसौर भव्य कीर्तन होगा। रात्रि 8 बजे महाआरती होगी। आयोजनकर्ताओं ने सभी श्याम प्रेमी को सादर आमंत्रित किया है। इस विशाल पैदल रथयात्रा में सूरजगढ़ निशान के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर मंदसौर के प्रधान गुरुदेव आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में 86 श्याम प्रेमी पदयात्रा कर रहे हैं। जो भी श्याम प्रेमी पदयात्रा करना चाहते हैं अवश्य पधारें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE