BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकतंत्र का महापर्व, शाम 06 बजे तक आठों.. <<     NEWS : अधिकारी ग्रीष्मकाल में पेयजल की नियमित.. <<     NEWS : 11 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर में प्रशासनिक अमले व निर्वाचन में लगे.. <<     NEWS : नाकाबंदी के दौरान कार में परिवहन किया जा.. <<     NEWS : डॉ सेठिया की सीट बेल्ट बांधने की मुहिम ने.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग प्रेक्षक सिद्दीकी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के पटवा स्कूल के छात्रों ने मारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : गांव दूदरसी में 81 प्रतिशत हुआ मतदान,.. <<     BIG NEWS: गरोठ विधानसभा के बरडिया अमरा गांव पहुंची.. <<     BIG NEWS : एमपी की 8 लोकसभा सीटों में मंदसौर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन व पुलिस.. <<     KHABAR : शहर के सबसे अधिक सदस्यों वाले सरावगी व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन के तहत कुकड़ेश्वर में.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2023, 5:22 pm
KHABAR : जीवन में दो मित्र हमेशा हर व्यक्ति को बनाना चाहिए पहला श्री कृष्ण और दूसरा कर्ण जैसा- पं भीमाशंकर शास्त्री, महाआरती व भण्डारे के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति, पढ़े खबर 

Share On:-

जीरन/पिराना। इन दिनों कड़कड़ाती ठिठुरन भरी ठंड की परवाह किए बगैर, देवनारायण भगवान की पावन नगरी पिराना में गौ भक्त कथा मर्मज्ञ पंडित भीमाशंकर शास्त्री धारियाखेड़ी के मुखारविंद से झरता अमृत उस पर हजारों भक्तों का श्रीमद्भागवत में अभिभूत होकर पूरे मनोभाव के साथ कथा का श्रवण करना सब कुछ अद्भुत था। 23 जनवरी से चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को पूर्णाहुति हुई। ईश्वर जैसे परीक्षा ले रहा था पर शहरी और ग्रामीण श्रद्धालुओं की भीड़ का कथा के प्रति जज्बा इतना था कि वह भी शीतलहर बनकर आई और उनके मन के साथ तन को भी पवित्र कर गई। 

कथा स्थल ही नहीं पिराना की सभी गली मार्ग जनसमूह से सरोवर हो गया। कथा के भवसागर में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकियां लगाई। प्रातः 11.30 बजे से शाम 4 बजे तक वातावरण में गूंज रहा था तो व्यास पीठ पर विराजित गौ भक्त कथा मर्मज्ञ भीमाशंकर शास्त्री के स्वर। व्यासपीठ से मिलते कथा अमृत पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती तो कभी खामोशी छा जाती कभी द्वारकाधीश की जय जय कार। कथा आयोजक समिति की ओर से गौ भक्त कथा मर्मज्ञ शास्त्री, यज्ञाचार्य  पंडित सुनील शर्मा, व्यास मंच पर विराजित अत्याधुनिक वाद्य यंत्र के कलाकारों को शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोसायटी समिति प्रबंधक भगवान सिंह राणावत द्वारा किया गया। विगत 7 दिनों से उड़ रहा था तो श्री कृष्ण लीला की खुशी का रंग और बट रहा था तो शास्त्री का अमृत प्रसाद, जिसे पाकर विशाल जनसमूह धन्य हो गया। कथा के अंतिम दिन पिराना में ग्राम वासियों के सहयोग से चल रही श्रीमद भागवत कुंभ में दुर दराज इलाकों से श्रद्धालुओं का पुरा जन सैलाब का शाही स्नान पूरा हुआ।

कथा मर्मज्ञ पंडित भीमाशंकर शास्त्री धारियाखेड़ी ने भक्ति रस का प्रवाह करते हुए कहा कि जीवन में दो मित्र हमेशा हर व्यक्ति को बनाना चाहिए, पहला भगवान श्री कृष्ण जैसा जो ना लडे फिर भी जीत पक्की कर दें और दूसरा कर्ण जैसा जिन्हें मालूम हो हार सामने फिर भी आप का साथ ना छोड़े। जो व्यक्ति अपने जीवन को ईमानदारी से जीता है उसे मृत्यु से कोई भय नहीं लगता है यही जीवन का सत्य है। सुदामा ब्रह्मज्ञानी थे, सुदामा जानते थे कि गुरु माता द्वारा दिए गए चने श्रापित हैं फिर भी उन्होंने अपने मित्र श्री कृष्ण के ऊपर दरिद्रता ना आए स्वयं ने श्रापित चने खा लिए और स्वयं ने दरिद्रता अपने ऊपर लेली।
       
इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार, दक्षिण मंडल युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, शुभम शर्मा महामंत्री, पार्षद दिलीप सुथार, पुखराज जाट हरवार, सहकारी समिति प्रबंधक भगवान सिंह राणावत, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे जिन्होंने कथा में शिरकत कर कथा को आत्मसात किया और कथा मर्मज्ञ पंडित शास्त्री का आर्शीवाद लिया। कथा प्रवचन के अंतिम दिन रविवार को हवन पूजन एवं महाआरती के साथ महाप्रसाद के रूप में (भण्डारा) किया गया इसी के साथ साप्ताहिक श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन की पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम हुआ।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE